फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: A girl got hit by a thresher and died during treatment

Barabanki: थ्रेसर की चपेट में आई बच्ची, इलाज के दौरान मौत, दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा

Wed, 02 Apr 2025 08:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

बच्ची फसल की मड़ाई के दौरान खेल रही थी कि तभी उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। थ्रेसर में फंसकर लहूलुहान हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Barabanki: A girl got hit by a thresher and died during treatment
मृतक बच्ची रिया (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सफदरगंज के मौलाबाद गांव में गेहूं की फसल की मड़ाई के दौरान किसान की 11 साल की मासूम बच्ची का दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। चपेट में आई बच्ची थ्रेसर में फंसकर लहूलुहान हो गई। उसे इलाज के लिए सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लाडली बिटिया की मौत से बदहवास परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

विज्ञापन


मौलाबाद गांव निवासी ओमप्रकाश मंगलवार शाम को अपने खेत में ट्रैक्टर चलित थ्रेसर से गेहूं के फसल की मड़ाई कर रहे थे। पास में ही उनकी 11 वर्षीय पुत्री रिया खेल रही थी। बच्ची के गले में पड़ा दुपट्टा पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार खेलने के दौरान रिया थ्रेसर के करीब आ गई और पंखे की हवा से दुपट्टा थ्रेसर में फंसा तो बच्ची को अपनी ओर खींच लिया। बच्ची के चीखने पर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे हिंद अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया। जहां पूरी रात चले इलाज के बाद बुधवार सुबह मासूम रिया ने दम तोड़ दिया। रोते बिलखते परिजनों ने दोपहर में घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed