फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: 50 Lakh rupees loss because of fire in Rabar Oil factory.

Barabanki: औद्योगिक क्षेत्र में रबर ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

Wed, 18 Sep 2024 11:02 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

बाराबंकी में रबर ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Barabanki: 50 Lakh rupees loss because of fire in Rabar Oil factory.
रबर ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की भोर एक रबर ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठना शुरू हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन अभी भी दो गाड़ियां व जेसीबी मौके पर लगी हैं। हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


कुर्सी रोड स्थित उमरा में कानपुर के मनीष गुप्ता ने एक फैक्ट्री किराए पर ले रखी है। यहां सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेज के नाम से पुराने टायरों की खरीद कर उन्हें गलाकर रबर ऑयल और लोहा निकाला जाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे फैक्ट्री में आग लग गई थी, लेकिन यहां के कर्मचारियों ने पहले निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच आग बढ़ती रही और करीब तीन बजे विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्मार्ट निवेश: घर में रखे गहनों को गिरवी रखकर 14 लाख करोड़ का ले लिया लोन, फिर की मोटी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: बुलडोजरों ने इमरजेंसी में ढहाई थीं 4000 से ज्यादा इमारतें, चंद घंटों के नोटिस पर गिरा दिए गए थे घर


इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते फैक्ट्री से तेज लपटें उठना शुरू हो गईं। सीएफओ आरपी राय, थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पड़ोस में लगी दालमोठ मशीन बनाने वाली इकनोमोड एवं इब्राहिम की पाइप फैक्ट्री में भी आग लगने के आसार बन गए।

दमकल विभाग ने पड़ोस के तालाब में मोटर लगाकर पानी से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल इसका आकलन किया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि चार गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाया गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed