फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bar Association general Secretary arrested in bomb explosion case in district court.

लखनऊ: दीवानी कचहरी बमबाजी में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2020 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Feb 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Bar Association general Secretary arrested in bomb explosion case in district court.
जीतू यादव। - फोटो : amar ujala

लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बृहस्पतिवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर हुए हमले व बमबाजी के मामले में महामंत्री जीतू यादव को केजीएमयू से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जीतू का इलाज अब पुलिस निगरानी में होगा। अन्य दो चिह्नित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं बरामद बम में कोई विस्फोटक नहीं मिला है, सिर्फ इससे धुआं हो सकता था।
विज्ञापन

 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, हमला वकीलों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुआ था। सुतली बम में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया। इसकी पुष्टि बम निरोधक दस्ते ने की है। हमला वकीलों के दो गुटों के वर्चस्व को लेकर हुई है।


लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी व उनके सहयोगी वकीलों पर दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की गई। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज है। वजीरगंज और कैसरबाग पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed