{"_id":"65f0a6d4a9b625d6e3018d73","slug":"banks-will-remain-open-on-31-march-inspite-of-sunday-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद खुलेंगे बैंक और कोषागार, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद खुलेंगे बैंक और कोषागार, आदेश जारी
Wed, 13 Mar 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:32 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार होने के बावजूद 31 मार्च को बैंक और कोषागार खोले रखने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद सभी कोषागारों और बैंक शाखाओं को खोले जाने का आदेश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव, वित्त दीपक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष 2023-24 समाप्ति की ओर है, जिसके कारण 31 मार्च को अत्यधिक लेनदेन स्वाभाविक है।
इसलिए शासकीय कार्य करने वाली सभी बैंक शाखाओं और कोषागारों को 31 मार्च को खोला जाना आवश्यक है। इसलिए सरकारी लेनदेन का कार्य करने वाली बैंकों की सभी शाखाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन