फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banks to loan in next FY

बैंक लोन चाहिए, तो आपके लिए है ये खबर

Fri, 31 Jan 2014 09:44 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
banks to loan in next FY

अगले वित्त वर्ष में प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए 1215.91 अरब रुपये के ऋण वितरण की तैयारी है।

विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश में हरित क्रांति को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं बनाने को कहा गया है।

इसके अलावा सरकार ने सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना में पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

प्रदेश में इस समय वित्त वर्ष 2014-15 में विभिन्न विकास परियोजनाओं व कार्यों के लिए ऋण वितरण का लक्ष्य तय करने का काम हो रहा है।

नाबार्ड ने 121591.73 करोड़ ऋण वितरण का अनुमान लगाया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर विकास परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं।

संस्थागत वित्त विभाग ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कृषि क्षेत्र में परियोजनाएं बनाते समय इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि  उससे हरित क्रांति योजना को बढ़ावा मिले।


जिला स्तर पर कृषि क्षेत्र में फसली ऋणों के निर्धारण में खरीफ व रबी फसलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए जाएंगे। फसली ऋण, फार्म प्रणाली, डेयरी विकास, गोदाम व मार्केटिंग यार्ड की स्थापना पर ऋण प्रवाह का जोर होगा।
विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 88326.38 करोड़ के ऋण उपलब्ध कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed