{"_id":"b40dd4a4c329833b992b759c6637574b","slug":"banks-decide-to-limit-atm-transactions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बार-बार एटीएम ट्रांजेक्शन किया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बार-बार एटीएम ट्रांजेक्शन किया तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में अब एटीएम से हर महीने तय से अधिक बार पैसे निकालने पर उपभोक्ताओं को हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजा है। इसमें बताया गया है कि 15 नवंबर से बैंक के एटीएम से हर माह 8 बार व दूसरे बैंक के एटीएम से 5 बार मुफ्त ट्रांजेक्शन का मौका मिलेगा।
इससे अधिक ट्रांजेक्शन पर हर बार 15 रुपये और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। वैसे आरबीआई के निर्देशों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु व हैदराबाद के अलावा किसी भी नॉन मेट्रो क्षेत्रों के एटीएम ट्रांजेक्शन सीमित करने की बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन
वहीं, एसबीआई के यूपी एटीएम प्रभारी एजीएम डीके शर्मा ने बताया कि अधिकतर बैंकों ने गैर मेट्रो शहरों में भी फ्री एमटीएम ट्रांजेक्शन सीमित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
यूबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर एमजेड बेग ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसी सूचना मिलने से इन्कार किया। अलबत्ता उन्होंने बताया कि अगर बैंक की ओर से एसएमएस किया गया है तो यही सच है।
इस बीच, सबसे अधिक एटीएम रखने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के उत्तर प्रदेश एटीएम प्रभारी एजीएम डीके शर्मा ने बताया कि अधिकतर बैंकों ने गैर मेट्रो शहरों में भी एमटीएम ट्रांजेक्शन सीमित करने की तैयारी कर ली है।
एसबीआई के बारे में शर्मा ने कहा इस बारे में कि बोर्ड की बैठकें हो रही हैं और ट्रांजेक्शन चार्ज को लेकर 1 दिसंबर से बैंकों की स्थितियां साफ होने लगेगी।
वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ की क्षेत्रीय अधिकारी सुप्रिया पटनायक ने मुंबई में होने की बात कहते इस बारे में चीजें स्पष्ट करने में असमर्थता जताई।