{"_id":"05650745fea0ca39ee88a33dc2ca8076","slug":"banking-services-collapsed-durin-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल ने लगाई छह हजार करोड़ रुपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल ने लगाई छह हजार करोड़ रुपये की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गईं।
विज्ञापन
इस बीच इलेक्ट्रॉनिक कैश डिपॉजिट कियॉस्क जहां शोपीस बने रहे, वहीं 70 प्रतिशत तक एटीएम में कैश खत्म होने या सर्वर फेल होने की समस्या ने लोगों को परेशान किया।
मंगलवार को दूसरे दिन भी राजधानी के करीब 500 बैंक शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
इसमें सरकारी उपक्रम के बैंकों के अलावा निजी और विदेशी बैंकों का स्टाफ भी शामिल रहा। हड़ताल के कारण दो दिनों में करीब 6,000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
900 करोड़ रुपये के चेक क्लियरेंस भी अटके रहे। नगद जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और दूसरे बैंकों की कैश डिपॉजिट मशीन भी मददगार नहीं रहीं।
विज्ञापन
कैश बॉक्स फुल होने की वजह से मशीन ने कैश डिपॉजिट करना ही बंद कर दिया। दूसरे दिन कैश बॉक्स खाली नहीं होने से कियॉस्क शो-पीस ही बने रहे।
एसबीआई की हजरतगंज स्थित ब्रांच में नगद जमा करने पहुंचे शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहले एसबीआई के चौक के कैश डिपॉजिट कियॉस्क पर गए। वहां मशीन ने कैश ही स्वीकार नहीं किया।
हजरतगंज स्थित कियॉस्क पर भी यही स्थिति थी। तैनात गार्ड ने बताया कि कैश फुल हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है।
एटीएम में भी कैश खत्म हो गए। यूएफबीयू के एक आंकड़े के मुताबिक,शहर में मौजूद करीब 700 एटीएम में कैश खत्म हो गया। इसकी वजह से ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज से बैंकिंग सेवाएं बहाल
दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को बैंकों में सेवाएं बहाल होंगीं। ऐसे में दो दिन से अटका क्लियरेंस का लोड एकदम से बैंकों पर होगा। वहीं बैंकों में ग्राहकों की भी भीड़ रहने की संभावना जताई गई। बैंकों ने अपील की है कि ग्राहक अपने काम के लिए धैर्य रखें।