फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank to remain close in coming days.

अगले नौ में से छह दिन पूरी तरह बंद रहेंगे बैंक

Tue, 17 Mar 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
Bank to remain close in coming days.

अगर आप बैंकों से जुड़े अपने कामों को लेकर सुस्ती कर रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। वजह यह है कि 28 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 9 दिनों में से 6 दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान कैश ट्रांजेक्शन और चेक क्लीयरेंस नहीं होगा तो ड्राफ्ट बनवाने से लेकर अन्य काम करवा पाना भी मुश्किल होगा। ये अवकाश कई त्योहारों और नया वित्त वर्ष शुरू होने से होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे पर्व रहेंगे। वहीं वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को भी बैंक में कोई काम नहीं होगा। रामनवमी के उपलक्ष्य में 28 मार्च को बैंकों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। यूपी बैंक एप्लाइज यूनियन के प्रवक्ता अनिल तिवारी के अनुसार 30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे, लेकिन 31 मार्च को वित्त वर्ष के आखिरी दिन काम की अधिकता होने से उपभोक्ताओं को अपना काम करवाने में दिक्कत आ सकती है।

यहां देखें, यह रहेगी ‌स्थिति

Bank to remain close in coming days.

एक अप्रैल को वार्षिक बैंक क्लोजिंग होगी। 2 अप्रैल को महावीर जयंती व 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश रहेंगे। 4 अप्रैल को बैंक खुलेंगे, लेकिन अब तक जारी कायदों के अनुसार आधा दिन ही काम होगा।

हालांकि, आईबीए और यूफबीयू के बीच हुए करार को अगर 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाता है तो हर महीने पहले व तीसरे शनिवार पूरे दिन काम होगा। इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इसके बाद 5 अप्रैल को रविवार है, यानी बैंक फिर बंद रहेंगे।

28 मार्च--रामनवमी बंद
29 मार्च--रविवार बंद
30 व 31 मार्च--वित्त वर्ष समाप्ति--खुलेंगे
1 अप्रैल--वित्त वर्ष प्रथम दिवस बंद

2 अप्रैल--महावीर जयंती बंद
3 अप्रैल--गुड फ्राइडे बंद
4 अप्रैल--पहला शनिवार आधा दिन बंद
5 अप्रैल--रविवार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed