{"_id":"5e33d1628ebc3e4b5e217001","slug":"bank-staffs-strike-affects-seen-in-ayodhya-uttar-pradesh-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भी दिखा बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर, ठप पड़े काम-काज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भी दिखा बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर, ठप पड़े काम-काज
Fri, 31 Jan 2020 12:34 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में भी दिखा बैंक हड़ताल का असर
- फोटो : अमर उजाला
बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर अयोध्या में भी देखने को मिला। शुक्रवार को अयोध्या यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सेंट्रल बैंक के सामने भारी संख्या में अयोध्या के बैंककर्मी धरने पर बैठे। बैंक कर्मचारी संगठन वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर हैं। हालांकि, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे निजी क्षेत्र के बैंक खुले हैं।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है कि हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है। बैंककर्मियों की हड़ताल से नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
इतने दिन रह सकती है हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं मार्च में 11,12 और 13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन