फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank robbery in Lucknow: Eight rounds of bullets were fired at the police team during the encounter, search fo

लखनऊ में बैंक लूट: मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर चलाई गईं थी आठ राउंड गोलियां, दो बदमाशों की तलाश जारी

Wed, 25 Dec 2024 10:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

Bank robbery in Lucknow: लखनऊ बैंक लूट के आरोपियों की मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हुई। जेसीपी ने बताया कि अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार किये जा चुके हैं। दो मुठभेड़ में मारे गए हैं और दो अभी भी भागे हुए हैं। 

विज्ञापन
Bank robbery in Lucknow: Eight rounds of bullets were fired at the police team during the encounter, search fo
लखनऊ में बैंक लूट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिनहट की इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल लेकर भागने के आरोपी सोविंद और उसके साथी ने पुलिस टीम पर आठ राउंड गोलियां चलाई थीं। जलसेतु तिराहे पर सोमवार रात पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका था। पुलिस के मुताबिक कार सोविंद का साथी चला रहा था। पुलिस काे देखते ही आरोपी तेजी से कार लेकर भागने लगा। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी।

विज्ञापन


स्वाट टीम के प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक इससे पहले कि पुलिस आरोपियों के पास पहुंचती, सोविंद ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देखकर उसके साथी ने भी गोलियां चलाईं। आरोपियों के हमले में स्वाट टीम प्रभारी और चिनहट थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में सोविंद के सीने में गोली लगी थी। उधर, सोविंद को साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। पुलिस ने सोविंद को चिनहट सीएचसी भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दो बदमाशों की तलाश, लोकेशन मिली

Bank robbery in Lucknow: Eight rounds of bullets were fired at the police team during the encounter, search fo
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

जेसीपी ने बताया कि अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार किये जा चुके हैं। दो मुठभेड़ में मारे गए हैं और दो अभी भी भागे हुए हैं। जिसमें बिहार के लखीसराय टेटराहर निवासी मिथुन कुमार और सीतापुर का विपिन शामिल है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 6 टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दोनों की लोकेशन मिल गई है। जल्द ही दोनों गिरफ्त में आ सकते हैं।

सोविंद को लगी थी दो गोलियां, एक हुई आरपार

Bank robbery in Lucknow: Eight rounds of bullets were fired at the police team during the encounter, search fo
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सोविंद कुमार का मंगलवार शाम डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में सोविंद के दाहिने सीने पर एक गोली लगी जो पीठ में फंसी मिली। दूसरी गोली बांए तरफ सीने के पास लगी तो आरपार हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सोविंद के शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। उनके परिजनों को खबर दी जा चुकी। देर रात तक वह लोग लखनऊ नहीं पहुंचे थे। एसीपी विभूतिखंड राधारमण का कहना है कि परिजनों के आने पर शव उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सुबह हुई मुठभेड़ में मार गिराया 

इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों को तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले एक और बदमाश सन्नी दयाल(28) को गाजीपुर जिले की पुलिस ने मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मौके से वारदात का साजिशकर्ता विपिन भाग निकला। दोनों बाइक से बिहार भागने की फिराक में थे। सन्नी पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। सोमवार रात साढ़े तीन घंटे के भीतर वारदात में शामिल ये दूसरा बदमाश मुठभेड़ में मार गिराया गया। इसके पहले लखनऊ में सन्नी का साथी सोविंद कुमार मारा गया था।

गाजीपुर एसपी ईरज राजा ने बताया कि गहमर थाने की पुलिस मंगलवार तड़के करीब चार बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बारा इलाके में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बिहार बार्डर की तरफ भागने लगे। इस बीच चौकी इंचार्ज बारा ने सूचना अधिकारियों को दी और बॉर्डर के पास चेकिंग शुरू की गई। कुतुबपुर के पास पुलिस ने बाइक सवारों की घेराबंदी की। तब उनमें से एक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बिहार के मुंगेर निवासी सन्नी दयाल के पैर व पेट में गोली लगी जबकि उसका साथी सीतापुर के सदरपुर सेमरी निवासी व वारदात का साजिशकर्ता विपिन कुमार वर्मा भाग निकला। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। सुबह सात बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौके से मुंगेर की बनी 32 बोर की एक पिस्टल, दो खोखे, दो कारतूस, चांदी के जेवरात, 35 हजार 500 रुपये और एक बाइक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed