फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank of Maharashtra branch manager and two others booked for fraud of Rs 3.54 lakh

Lucknow News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ब्रांच मैनेजर व दो अन्य पर 3.54 लाख की ठगी का केस

Sun, 18 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bank of Maharashtra branch manager and two others booked for fraud of Rs 3.54 lakh
लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड निवासी कारोबारी रविकांत तिवारी से जालसाज ने खुद को आईएएस अधिकारी का परिचित बताकर 3.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने जालसाजी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ब्रांच मैनेजर पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने ब्रांच मैनेजर और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रविकांत तिवारी के अनुसार, 12 जनवरी को व्हाट्सएप पर आईएएस आलोक कुमार का मेसेज आया। उसमें आशीष कुमार नाम के व्यक्ति की मदद करने को कहा गया था। इसके बाद, अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें सीआरपीएफ अधिकारी आशीष कुमार ने खुद को प्रयागराज में तैनात बताते हुए जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर होने के कारण घरेलू सामान बेचने की बात कही। 1.20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और उन्होंने 13 व 14 जनवरी को रोहन के खाते में यह रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में, ठग ने अन्य सामान बेचने के बहाने 2.34 लाख रुपये और ऐंठ लिए, लेकिन सामान नहीं भेजा। पीड़ित का कहना है कि यह रकम महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ट्रांसफर हुई थी। आरोप है कि जब उन्होंने इस बैंक के ब्रांच मैनेजर विवेक कुमार से संपर्क कर आरोपी का खाता फ्रीज करने को कहा, तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed