फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank Mitra arrested for FD scam

Lucknow News: एफडी घोटाले का आरोपी बैंक मित्र गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bank Mitra arrested for FD scam
आरोपी ​शिवा।
लखनऊ। एफडी के नाम पर खाताधारकों के करोड़े रुपये हड़पने के आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ह उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एफआईआर में आठ और पीड़ितों के नाम जोड़े हैं। पहले 24 पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि राजाजीपुरम निवासी शिवा राव पिछले दस वर्ष से शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मित्र था। छोटे-मोटे काम कराकर उसने ग्राहकों का भरोसा जीता था। ज्यादातर ग्राहक बैंक संबंधी काम उसी से कराते थे। इसी का लाभ उठाकर शिवा ने कम पढ़े-लिखे ग्राहकों को निशाना बनाया। बीते सोमवार को कुछ ग्राहक एफडी तुड़वाने पहुंचे तब उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।
विज्ञापन


शिवा ने बताया की इस फर्जीवाड़े में उसका सहयोग दुबग्गा के बरावनकला निवासी दीपक ने भी दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी दीपक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बैंक अधिकारियों से पत्राचार कर 2020 से अब तक तैनात रहे कर्मियों और प्रबंधक की भूमिका की गहन जांच के लिए उनके दस्तावेज मांगे गए हैं।

साक्ष्य मिटाने के लिए बैंक में आग लगाने का आरोप

हैरत की बात यह है बैंक की इसी शाखा में 25 नवंबर 2025 को संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। घटना में कई दस्तावेज और अन्य चीजें जलकर राख हो गई थीं। शिकायतकर्ता ग्राहक राम सिंह यादव का आरोप है कि अधिकारियों व आरोपी बैंक मित्र ने फर्जीवाड़े को छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए आग लगाई थी। ताकि फर्जीवाड़े संबंधित सभी साक्ष्य जलकर राख हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed