फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank manager arrested along with three of his associates In Lucknow who used to take loans on others documents

UP News: नकाब के पीछे से बैंक मैनेजर का खेल, दूसरों के दस्तावेज पर करा लेता लोन; तीन साथियों सहित धरा गया

Mon, 15 Sep 2025 09:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 09:49 AM IST
सार

लखनऊ में दूसरों के दस्तावेज पर लोन लेने वाला बैंक मैनेजर तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। लोन के लिए आवेदन करने वाले युवक के दस्तावेज पर खुद लोन ले लिया। एसटीएफ ने इसे सुशांत गोल्फ सिटी से पकड़ा है। इनके कब्जे से चार लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
bank manager arrested along with three of his associates In Lucknow who used to take loans on others documents
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, बरामद गाड़ियां - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दूसरों के दस्तावेज पर फर्जी तरीके से ऑटो व मुद्रा लोन हासिल कर ठगी करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानकीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सिंह और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने शनिवार रात सभी को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट से पकड़ा है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम के अनुसार हजरतगंज के नरही निवासी कारोबारी राज बहादुर गुरुंग ने कारोबार के लिए अपने जानने वाले इंद्रजीत सिंह की मदद से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानकीपुरम शाखा में लोन के लिए आवेदन किया था। उनको लोन तो नहीं दिलाया गया लेकिन इंद्रजीत और उसके साथियों ने राजबहादुर के साइन किए गए दस्तावेजों का गलत प्रयोग करते हुए 28 अप्रैल 2023 को 9 लाख 80 हजार रुपये का मुद्रा लोन और 10 मई 2023 को 15 लाख रुपये का कार लोन हासिल कर लिया। राज बहादुर की शिकायत पर एसटीएफ की जांच में धोखाधड़ी में ब्रांच मैनेजर गौरव सिंह की भूमिका का पता चला।

विज्ञापन

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

शनिवार रात एसटीएफ ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट के फ्लैट से आरोपी बैंक मैनेजर विकासनगर निवासी गौरव सिंह, ठाकुरगंज निवासी नावेद हसन, तालकटोरा निवासी अखिलेश तिवारी और ठाकुरगंज निवासी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया। गौरव सिंह मूल रूप से कानपुर के बिधनू के खेरसा और इंद्रजीत सिंह उन्नाव के हसनगंज नंदौली गांव का रहने वाले हैं। गौरव बीटेक व एमबीए है। नावेद व अखिलेश इंटर और इंद्रजीत सिंह बीए पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लग्जरी गाड़ियां बरामद 

एसटीएफ को आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज पर लोन लेकर खरीदी गईं बीएमडब्ल्यू, बलेनो, मारुती की फ्रांज और महिंद्रा की सुप्रो कारें मिली हैं। इसके अलावा पांच मोबाइल, एक कंप्यूटर, एक फर्जी आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो डीएल, लोन से संबंधित पेपर, दो चेकबुक, एक प्रिंटर और 750 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed