फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employees worked wearing black badges; protest held at State Bank branch.

Lucknow News: बैंककर्मियों ने काला बैज पहनकर किया काम, स्टेट बैंक शाखा में धरना-प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bank employees worked wearing black badges; protest held at State Bank branch.
प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए बैंक कर्मियों ने मंगलवार को काला बैज पहनकर काम किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हजरतगंज में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया। शाम पांच बजे के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


फोरम के सभी सात घटकों के वरिष्ठ बैंक नेताओं वाईके अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने धरने की अगुवाई की। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बैंककर्मी आंदोलन के लिए मजबूर हैं। एसडी मिश्र, वीके सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आरएन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पांडेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता आदि बैंक नेताओं ने भी धरने में भाग लिया। बैंक नेताओं ने मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहने की बात कही।
विज्ञापन


फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन व रैली होगी। 28, 29 व 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed