फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employees staged a protest wearing black badges and raised this demand.

Lucknow News: बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a protest wearing black badges and raised this demand.
प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और अन्य लंबित मांगों के निस्तारण के लिए बैंक कर्मियों ने मंगलवार को काला बैज लगाकर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन मांगों को बैंककर्मी 27 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन, 30 को एक्स पर अभियान और तीन सितंबर को पोस्टर अभियान चला चुके हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम के विभिन्न घटकों के वरिष्ठ नेताओं वाईके अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने कहा कि जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं कर देती, संघर्ष जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 11 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed