लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने की मांग के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को शाखाओं और कार्यालयों में पोस्टर अभियान चलाया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने विरोध जताया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मांगों के समर्थन में 27 अगस्त को पीएनबी, अशोक मार्ग पर प्रदर्शन और 30 अगस्त को एक्स पर देशव्यापी अभियान चलाया गया था। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आठ सितंबर को काला बैज लगाकर विरोध जताया जाएगा और 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।