फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employees had booked a cab for Indira Dam, two questioned

Lucknow News: बैंक कर्मियों ने इंदिरा डैम के लिए बुक कराई थी कैब, दो से पूछताछ

Wed, 27 Aug 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bank employees had booked a cab for Indira Dam, two questioned
सर्वेश।
मोहम्मद मुदस्सिर
विज्ञापन

मलिहाबाद। 20 अगस्त से लापता मलिहाबाद के टिकरी खुर्द निवासी कैब चालक सर्वेश की गाड़ी चार बैंक कर्मियों ने हजरतगंज से इंदिरा डैम तक जाने के लिए बुक की थी। यह बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। मलिहाबाद पुलिस ने दो बैंक कर्मियों से पूछताछ भी की है।



सर्वेश के पिता रामचंद्र के मुताबिक 20 अगस्त को बेटा घर पर था। तभी उसके पास किसी ने बुकिंग के लिए कॉल की थी। वह चला गया, मगर घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर रामचंद्र ने अगले दिन मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 अगस्त को पुलिस को चिनहट में देवा रोड पर सर्वेश की कार मिली थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक ड्राइविंग सीट के बगल में खून के निशान मिले थे। पिछली सीट पर सर्वेश की एक चप्पल पड़ी थी। पुलिस ने उसे जांच के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे हजरतगंज से हुई थी बुकिंग

इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्वेश की मोबाइल लोकेशन और फुटेज के जरिये पता चला कि 20 अगस्त को दोपहर तीन बजे चार बैंक कर्मियों ने हजरतगंज से बुकिंग की थी। चारों सर्वेश की कैब से इंदिरा डैम पहुंचे थे। चारों ने चार अलग-अलग खातों से 58-58 रुपये किराया ऑनलाइन दिया था। इसके बाद से सर्वेश का नंबर स्विच ऑफ हो गया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में मामले में चारों बैंक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इनमें से दो से पूछताछ की गई है। चारों को बैंक कर्मियों को इंदिरा डैम क्यों जाना था। इसका पता लगाया जा रहा है। सर्वेश की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द कैब चालक का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed