फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employee withdrew Rs 5.30 lakh from woman's account

Lucknow News: बैंककर्मी ने महिला के खाते से निकाले 5.30 लाख

Tue, 31 Oct 2023 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bank employee withdrew Rs 5.30 lakh from woman's account
लखनऊ। ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज की रहने वाली जहीन फातिमा ने अपने परिचित बैंककर्मी जहान आलम उर्फ सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से 5.30 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। जहीन के मुताबिक सोनू ने बताया कि उसकी नौकरी हजरतगंज स्थित एक निजी बैंक में लग गई है। उसने जहीन से बैंक में खाता खुलवाकर 20 लाख रुपये जमा करने का आग्रह किया। बदले में बैंक से अच्छा ब्याज दिलाने का लालच दिया। जहीन ने 24 लाख 50 हजार रुपये खाते में जमा कर दिए। इस दौरान उसने कई सादे कागजों पर दस्तखत करा लिए। उनकी चेकबुक भी रख ली। बाद में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पांच लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। जहीन ने अपनी रकम मांगी तो सोनू ने उनके पति को कोर्ट बुलाकर झूठे एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही धमकी दी कि पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में सभी दस्तावेज जुटाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed