{"_id":"59d477c64f1c1b72548b588b","slug":"bank-employee-commits-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में बैंककर्मी ने लिखा- 'पापा, दीदी को बुला लो, वहां लोग उसे बहुत परेशान करते हैं'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में बैंककर्मी ने लिखा- 'पापा, दीदी को बुला लो, वहां लोग उसे बहुत परेशान करते हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
लखनऊ के राजाजीपुरम में पंजाब नेशनल बैंक की एक क्लर्क ने तबादले से परेशान होकर रविवार सुबह फांसी लगा ली। वह छुट्टी में अहमदाबाद से अपने घर आई थी। सुसाइड नोट में ऑफिस की दिक्कत के साथ बड़ी बहन की भी परेशानी लिखी थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तालकटोरा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक निवासी केशवराम आर्या की बेटी पुष्पा रानी (26) ने सुबह कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने उसे फंदे से उतारा और ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक अहमदाबाद में क्लर्क के पद पर कार्यरत पुष्पा दशहरा की छुट्टी पर घर आई थी। कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि ‘पापा मुझे वहां वापस नहीं जाना। परेशान हो गए हैं हम बैंक की नौकरी से। अहमदाबाद से। मेरे एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेना।
विज्ञापन
बहुत बेकार लोग हैं वहां के और बेकार माहौल है मेरी ब्रांच का। और दीदी को वहां से बुला लो घर में। वो लोग दीदी को बहुत परेशान करते हैं। यहां आपके पास तो खुश रहेगी। भैया, दीदी और प्रीति हो सके तो मुझे माफ कर देना।’
Trending Videos
तंग करते थे बैंक कर्मचारी
पुष्पा रानी
- फोटो : amar ujala
मौत पर रो रहे केशवराम ने बताया कि उसकी बेटी पंजाब नेशनल बैंक गाजियाबाद में कार्यरत थी। वहां से चार महीने पहले उसका तबादला अहमदाबाद कर दिया गया। बैंककर्मियों द्वारा उसे तंग किए जाने की जानकारी मिली है। बताया कि दूसरी बेटी से हालात मालूम करके पुष्पा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।