{"_id":"605f8c4b8ebc3ed4be2dc78d","slug":"bank-cashiar-suicide-lucknow-news-lko5717341196","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में बैंक कैशियर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में बैंक कैशियर ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज के नरही स्थित राम कृष्णा गेस्ट हाउस में शनिवार सुबह ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर अभिषेक पांडेय (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक, सुल्तानपुर के विवेकनगर निवासी जितेंद्र पांडेय के पुत्र अभिषेक पांडेय (28) ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर थे। गत बुधवार को अभिषेक किसी काम से लखनऊ आए थे और नरही स्थित राम कृष्णा गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 17 में रुके थे। शनिवार सुबह अभिषेक ने नाश्ता ऑर्डर किया। कुछ देर बाद वेटर नाश्ता लेकर पहुंचा मगर कई बार दस्तक देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। दोपहर में वेटर ने फिर अभिषेक के कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर कोई जवाब न मिलने पर उसने रोशनदान से भीतर झांका तो कमरे में फांसी के फंदे पर अभिषेक का शव देख अवाक रह गया। गेस्ट हाउस मैनेजर ने तत्काल हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम ने वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा तुड़वाया। फिर छानबीन कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, माफ कर देना
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि अभिषेक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने माता-पिता, पत्नी और अन्य परिवारीजनों से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि मैं किसी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। न ही जीवन में सफल हो सका। इस वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।
विज्ञापन
-------------------------------------------------------
पेड़ों पर लटके मिले दो युवकों के शव
लखनऊ। काकोरी और मड़ियांव इलाके में दो युवकों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। काकोरी के ग्राम आबिदखेड़ा, दुर्गागंज निवासी राजकिशोर (25) शुक्रवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में सोने गया था। शनिवार सुबह बाग में एक पेड़ पर राजकिशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पिता मूलचंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं सीतापुर के थाना अटरिया के हमीरपुर गांव निवासी सुमित मिश्र उर्फ छोटू (14) लॉकडाउन के समय से मड़ियांव की श्याम बिहार कॉलोनी में अपनी चाची माधुरी मिश्रा के घर में रह रहा था। माधुरी के मुताबिक, शुक्रवार को सुमित गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार सुबह पता चला कि श्याम बिहार कॉलोनी के तालाब के पास एक पेड़ पर सुमित का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने जांच कर रही है।