फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bangladeshi people are getting passport with fake documents in Lucknow.

देश की सुरक्षा को खतरा, लखनऊ में पासपोर्ट बनवा रहे बांग्लादेशी, जांच में हुआ पूरे खेल का खुलासा

Tue, 30 Jul 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi people are getting passport with fake documents in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की नागरिकता के बगैर बांग्लादेशी लखनऊ से पासपोर्ट बनवाकर खाड़ी देशों की राह पकड़ रहे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच की गई तो विदेशी लोगों के पासपोर्ट बनवाने के खेल की पोल खुली है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक जनवरी से जून तक 50 से अधिक बांग्लादेशियों के पासपोर्ट जब्त कर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय भेजे गए हैं। पासपोर्ट विभाग अब तक 14 पासपोर्ट की जांच पूरी कर चुका है।
विज्ञापन


ये सभी पासपोर्ट विदेशी मूल के बांग्लादेशियों के हैं, जो लखनऊ से बने हैं। इंटेलीजेंस से जांच रिपोर्ट आने के बाद ऐसे पासपोर्ट धारकों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा और पासपोर्ट निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नहीं दो-दो पासपोर्ट
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट की इमीग्रेशन जांच के दौरान बांग्लादेशियों के पास से दो-दो पासपोर्ट बरामद हुए। दोनों पर फोटो तो उनकी थी, मगर नाम और पता बदला हुआ था। ऐसे बांग्लादेशी तब फंसे जब जांच में पासपोर्ट दूसरे के नाम का सौंपा और पूछताछ में सही नाम बता बैठे।

Trending Videos

...पर, आधार तो असली

पासपोर्ट कार्यालय ने अमौसी से जब्त किए गए पासपोर्ट की जांच में पाया कि दस्तावेज के रूप में अटैच किया गया आधार प्रमाण पत्र असली है। बांग्लादेशियों ने आधार बनवाने के लिए जाली दस्तावेज का सहारा लिया। ऐसे में जांच के दायरे में पुलिस आ गई है।

डीजी, एसपी को लिखा पत्र
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जाली दस्तावेज से बनवाए गए 14 पासपोर्ट का ब्योरा इंटेलीजेंस के डीजी एवं संबंधित एसपी (पुलिस अधीक्षक) को भेज कर गहन जांच करने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि पासपोर्ट बनवाने की औपचारिकताएं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र से पूरी कराई गई हैं।

विदेशी होना कबूला  
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के पत्र पर लखनऊ पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने जिन पासपोर्ट धारकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात कबूल की। अब पुलिस पासपोर्ट धारक के जरिये पासपोर्ट बनवाने वाले सिंडीकेट की तलाश में है।

10 हजार में बनाए जा रहे पासपोर्ट

सूत्रों के अनुसार पासपोर्ट सेवाकेंद्रों के दलालों का सिंडीकेट 10 हजार रुपये में बांग्लादेशियों का पासपोर्ट बनवा रहा है। सिंडीकेट शिक्षित व अशिक्षित बांग्लादेशियों को पासपोर्ट बनाने की औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए जन्म व शिक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जाली तैयार कराता है। इन दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के आधार प्रमाण पत्र बनवाए जाते हैं। इसके बाद सिंडीकेट आधार के जरिये पासपोर्ट के लिए आवेदन करता हैं।

सूत्र यह भी बताते है कि सिंडीकेट की अंदरखाने सांठगांठ होने के कारण आधार के जरिये ही पासपोर्ट बनाने की संस्तुति कर दी जाती है। इसके बाद आवेदक से वसूली गई रकम की बंदरबांट होती है।

निरस्त होंगे पासपोर्ट
लखनऊ परिक्षेत्र विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा का कहना है कि अफसरों ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान बांग्लादेशियों से जो पासपोर्ट जब्त किए, उनमें से 14 जांच में अवैध पाए गए हैं। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट आने पर इन पासपोर्ट को निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed