फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bangladeshi passenger travelling to Malaysia with fake documents arrested

Lucknow News: फर्जी दस्तावेज से मलयेशिया जा रहा बांग्लादेशी यात्री हत्थे चढ़ा

Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi passenger travelling to Malaysia with fake documents arrested
सरोजनीनगर। अमाैसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को फर्जी दस्तावेजों के सहारे मलयेशिया जा रहा बांग्लादेशी यात्री इमीग्रेशन अधिकारियों के हत्थे चढ़ गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से शनिवार रात 9:30 बजे कुआलालंपुर जाने वाली एयर एशिया की उड़ान (एके 014) से जाने वाले यात्रियों की इमीग्रेशन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक यात्री के दस्तावेज संदिग्ध मिले। जांच में पता चला कि उसने भारतीय पासपोर्ट (संख्या आर9857356) 18 मई 2028 को लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बनवाया था, जिसकी वैधता 17 मई 2028 तक है। इसके अलावा उसने आधार कार्ड संख्या 5239 5222 6593 भी फर्जी पते से बनवाया था। इमीग्रेशन अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मूल रूप से बांग्लादेश में रहने वाला मोहम्मद नसीम (28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आलम बताया। उसने बताया कि वह वर्तमान में यूपी के उन्नाव जिला स्थित सफीपुर तहसील के गढ़ी इलाके का निवासी बताकर रह रहा था।
विज्ञापन

यह जानकारी होते ही इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। उसका पासपोर्ट और आधार कार्ड बनवाने में किसी स्थानीय गिरोह के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed