{"_id":"61410348ce6262157d6aa918","slug":"banda-additional-superintendent-of-police-suspended-accused-of-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हटाए गए बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी, शासन ने देर रात की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हटाए गए बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी, शासन ने देर रात की कार्रवाई
Wed, 15 Sep 2021 01:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:47 AM IST
सार
पीएसी सीतापुर में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को बांदा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने मंगलवार देर रात बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान को निलंबित कर दिया है। चौहान पर मध्य प्रदेश से बांदा के रास्ते अवैध खनन कराए जाने का आरोप है। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसएसपी एसटीएफ से पूरी जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
जांच में महेंद्र प्रताप चौहान की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। महेंद्र प्रताप चौहान के स्थान पर पीएसी सीतापुर में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को बांदा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद हटाए गए, अनुराग को कमान
शासन ने बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को भी हटा दिया है। रात करीब दो बजे हटाने की कार्रवाई की गई। आनंद को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
आनंद के स्थान पर अनुराग पटेल को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुराग मिर्जापुर के जिलाधिकारी रहे हैं। अक्टूबर 2019 में मिर्जापुर से हटाए जाने के बाद से कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव थे। अनुराग को रात में जगाकर मुख्यमंत्री के निर्देश की जानकारी दी गई और सुबह बांदा पहुंचकर जॉइन करने को निर्देशित किया गया है।