{"_id":"6981feabba11ffba9c034922","slug":"balrampur-woman-found-in-dubai-lures-young-man-to-rae-bareli-holds-him-hostage-forces-him-to-convert-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुबई में मिली महिला ने युवक को रायबरेली बुलाकर तीन साल रखा बंधक, धर्मांतरण कराया, फिर किया जबरन निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुबई में मिली महिला ने युवक को रायबरेली बुलाकर तीन साल रखा बंधक, धर्मांतरण कराया, फिर किया जबरन निकाह
Tue, 03 Feb 2026 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:21 PM IST
सार
युवक की रूखसार से पहली मुलाकात दुबई में हुई थी जिसके बाद दोनों संपर्क में रहने लगे। रूखसार ने युवक को रायबरेली बुलाया और तीन साल तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ले के एक युवक को रायबरेली में बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। युवक भूपेंद्र चौहान की शिकायत पर नगर कोतवाली में रायबरेली के बंछरावा निवासी महिला रुखसार व उसके चाचा पप्पू व नान्हू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। रायबरेली पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2019 में रोज़गार के सिलसिले में दुबई गए थे। वर्ष 2021 के दौरान व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसकी पहचान रायबरेली जनपद के बंछरावा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरौंदी निवासी रुखसार से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी, आरोप है कि रुखसार ने युवक को अपने जाल में फंसा लिया। उसने लगातार संपर्क बनाए रखा। जब वर्ष 2022 में पीड़ित भूपेंद्र दुबई से वापस भारत लौटा तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसे बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राथमिक शिक्षकों के समायोजन पर रोक 17 फरवरी तक बढ़ी, इस तारीख को कोर्ट सुना सकता है अंतिम फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एनकाउंटर पर सीएम योगी का जवाब: बोले- हमने भी पुलिस को पिस्तौल दी है...अगर मारे न तो क्या गोली खाएं?
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लगभग एक माह तक उसे एक कमरे में बंद रखा गया तथा इस दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसके नाखून उखाड़े और करंट से शरीर में चोट दिया। उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जाता रहा। पीड़ित का कहना है कि उसका खतना भी करा दिया। आरोप है कि प्रताड़ना के दौरान आरोपी रुखसार के परिजन भी शामिल रहे, जिनमें उसके चाचा पप्पू और नान्हू उर्फ मोहम्मद के नाम प्रमुख रूप से दर्ज हैं।
पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी। बताया कि वर्ष 2022 में आरोपियों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया। मौलाना को बुलाकर रूखसार ने उससे निकाह किया। साथ ही उसका नाम बदलकर शहनाज रखे दिया गया है। इसके बाद भी उसे आरोपी के घर में ही रोके रखा गया और स्वतंत्र रूप से कहीं आने-जाने नहीं दिया गया। पीड़ित ने कहा है कि उसने कई बार वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन हर बार असफल रहा।
बताया कि किसी तरह वह 30 जनवरी 2026 को घर से निकल सका। छुपते-छुपाते अब जाकर वह बलरामपुर पहुंच सका। कहाकि घर लौटने के बाद भी उसे फोन कर धमकियां दी जा रही हैं और वापस आने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर गहन विवेचना की जा रही है। पीड़ित के बयान, कॉल डिटेल, दस्तावेजी साक्ष्य व अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।