फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: The watchman accuses the mining inspector and his team of indecency with his wife

बलरामपुर : चौकीदार ने लगाया खनन निरीक्षक व उनकी टीम पर पत्नी के साथ अभद्रता का आरोप

Tue, 21 Dec 2021 06:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Dec 2021 06:11 PM IST
सार

विनोद कुमार ने थाना महराजगंज तराई में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि शनिवार की रात खनन निरीक्षक टीम के साथ मेरे आवास पर पहुंचे। इन लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं और छप्पर में घुसकर सो रही पत्नी के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर यह लोग धमकी देते हुए चले गए।

विज्ञापन
Balrampur: The watchman accuses the mining inspector and his team of indecency with his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलरामपुर में थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम धनौढ़ा में बालू डंपिंग की चौकीदारी कर रहे गुलरिहा हिशामपुर निवासी विनोद कुमार ने खनन निरीक्षक व उनकी टीम पर पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना महराजगंज तराई में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि शनिवार की रात खनन निरीक्षक अभय रंजन टीम के साथ मेरे आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


इन लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं और छप्पर में घुसकर सो रही पत्नी के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर यह लोग धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में खनन निरीक्षक अभय रंजन ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने अवैध खनन में लिप्त सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी थीं। खनन माफिया विनोद के साथ साजिश कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। विनोद की ओर से लगाया गया आरोप झूठा व निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed