Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Leopard picked up a 19 day old girl and ran away into the sugarcane field.

Balrampur: 19 दिन की बच्ची को उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया तेंदुआ, वन अधिकारी कर रहे जांच

Wed, 20 Nov 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

बलरामपुर में एक तेंदुआ 19 दिन की नवजात बच्ची को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया। मामले की जानकारी पर वन टीम पहुंची और जांच कर रही है।

विज्ञापन
Balrampur: Leopard picked up a 19 day old girl and ran away into the sugarcane field.
मामले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव के बरहवा रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुजेहरा के मजरे खैरहनिया में मंगलवार की रात तेंदुआ 19 दिन की बच्ची को उठा ले गया। वन विभाग की टीम मौके पर है। हरैया थाना क्षेत्र के वेलास गांव निवासी चिवंटी प्रसाद खैरहनिया गांव के पास बगीचे में तालाब के तट पर तंबू लगाकर रहता है। आसपास के गांवों में भिक्षावृत्ति करता है।

विज्ञापन


चिवंटी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे वह अपनी 19 दिन की नवजात बेटी काजल तथा पत्नी गीता के साथ तंबू कनात में सोया हुआ था तभी अचानक जंगली जानवर तेंदुआ 19 दिन की बच्ची काजल को उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव : भाजपा और सपा ने ताकत झोंकी, जारी है जोड़-तोड़ का खेल, इन सीटों पर कांटे की टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोहरे में डूबे यूपी के कई शहर, छाई धुंध भी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया था अलर्ट


सूचना मिलते ही रेंजर राकेश पाठक, वन्यजीव रक्षक आशीष सिंह द्वारा पहुंचकर जांच की जा रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है अभी तक तेंदुआ का कोई पग चिह्न नहीं मिला है। घटना किस जानवर ने की है इसकी जांच की जा रही है।गांव में पिंजरा और टैपिंग कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed