{"_id":"5f79bba21ee6e424186d33d7","slug":"balrampur-gangrape-case-rasuka-to-be-charged-with-betrayal-of-daughter-dm-will-monitor-the-victim-s-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर के दरिंदों पर लगेगा रासुका, परिवार की सुरक्षा अब डीएम के जिम्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर के दरिंदों पर लगेगा रासुका, परिवार की सुरक्षा अब डीएम के जिम्मे
Sun, 04 Oct 2020 05:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते अवनीश अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर के बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर पुलिस रासुका के तहत कार्रवाई करेगी। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की जाएगी। इतना ही नहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर दोषियों को कठोर सजा भी दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलेगी और डीएम खुद पीड़ित परिवार की निगरानी करेंगे और लगातार उनके संपर्क में भी रहेंगे।
यह बातें रविवार को गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में स्थित बिटिया के गांव पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता में कहीं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बिटिया के घर जाकर उसके नाना, पिता, माता, भाई व बहन आदि से बातचीत की गई। परिवारीजनों ने बिटिया को इंसाफ दिलाने तथा पीड़ित परिवार को मदद दिए जाने की मांग की। परिवार को यह आश्वस्त किया गया है कि बिटिया को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और परिवार को हर संभव मदद। डीएम कृष्णा करूणेश परिवार की निगरानी करेंगे।
दोनों अधिकारियों ने माना कि बिटिया के साथ क्रूरता हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिटिया के शरीर पर चोट के 10 निशान पाए गए और मौत लिवर व आंत फटने तथा अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हुई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह बात तय हैं कि बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। पुलिस आरोपी शाहिद, साहिल, सगीर और मो. रफीक को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस अवसर पर डीआईजी देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल तथा एएसपी अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।

बलरामपुर से लौटे एसीएस होम और एडीजी कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बलरामपुर में हुए गैंग रेप की पीड़िता के परिजनों से मिलने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को भेजा। देर शाम वहां से लौटे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इससे पहले बलरामपुर पहुंच कर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से पूरी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। बलरामपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अवस्थी ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर के जिलाधिकारी को पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी गई है।