{"_id":"668d2a329fef5e187802978e","slug":"balrampur-a-teenaged-boy-get-drowned-and-died-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: घर का सामान लेने जा रहा किशोर बाढ़ के पानी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: घर का सामान लेने जा रहा किशोर बाढ़ के पानी में डूबा, मौत
Tue, 09 Jul 2024 05:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:46 PM IST
सार
बलरामपुर में आई बाढ़ में घर का सामान लेने जा रहा एक किशोर डूब गया। एक किमी दूर उसका शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रेस्क्यू के लिए मौजूद टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
घर का सामान लाने कोड़री बाजार जा रहा किशोर बढ़ईपुर डिपो के पास बाढ़ के पानी के बहाव के कारण डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की तो एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला है।
थाना क्षेत्र देहात कोतवाली के ग्राम पंचायत झौहना के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार गिरी ने बताया कि मंगलवार को मजरे उपाध्याय पुर निवासी महेश (14) पुत्र गन्ने गोस्वामी घर के लिए राशन लाने गांव से कोड़री जा रहा था। रास्ते में बढ़ईपुर डिप के पास पानी का बहाव तेज था। इससे पार करते समय उसका पैर फिसल गया जब तक वह कोशिश करता तब तक वह बहाव की चपेट में आने के कारण डूब गया।
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से उसकी खोज शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर बाग में उसका शव मिला है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को ललिया थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के मजरे गंगापुर निवासी प्रभु नाथ वर्मा (12) व नैतिक वर्मा (9) सोमवार की दोपहर गांव के समीप से होकर बह रहे धोबहा नाले में डूब गए थे। ग्रामीणों ने प्रभु वर्मा का शव बरामद कर लिया था। जबकि नैतिक वर्मा का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीएसी की टुकड़ी उसकी खोज कर रही है।