फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balaji and Vaishno Devi Shrine Board approached for land in Navya Ayodhya

यूपी: नव्य अयोध्या में जमीन के लिए बालाजी व वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने साधा संपर्क

Fri, 12 Mar 2021 08:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Balaji and Vaishno Devi Shrine Board approached for land in Navya Ayodhya
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
नव्य अयोध्या के लिए 1194 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जानी है। यहां विभिन्न मठ व आश्रमों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसको लेकर बाली जी व वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने संपर्क साधा है। ये नव्य अयोध्या में आश्रम आदि बनाना चाहते हैं। इसी तरह अन्य कई पंथ-संप्रदाय के धर्मगुरुओं द्वारा जमीन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के समग्र विकास को लेकर प्रदेश सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। ऐसे में प्रस्तावित नव्य अयोध्या टाउनशिप में देश के विभिन्न मठ-आश्रमों के लिये भी भूखंड उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिसके लिये तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व मीनाक्षी मंदिर ट्रस्ट ने रुचि जताई है। यहीं नहीं सूत्रों के अनुसार बाबा रामदेव ने भी योगाश्रम स्थापना के लिए रुचि जताई है। होटल, धर्मशाला आदि के लिए देश के कई बड़े समूहों ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। हालांकि अभी तक किसी को भी इस योजना के लिए अनुमति नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी शासन-प्रशासन जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में लगा हुआ है। इस योजना के लिए तीन गांवों मांझा बरहटा, शाहनेवाजपुर, तिहुरा मांझा की कुल 1194 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जानी है। आवास विकास विभाग द्वारा योजना को लेकर आपत्ति भी मांगी गई थी। अब तक तीनों गांवों के लिए करीब डेढ़ सौ लोगों ने अपनी आपत्ति दाखिल की है। जिसका निस्तारण प्रशासन की टीम स्थलीय निरीक्षण के आधार पर कर रही है। 

भूमि विकास गृह बाजार है योजना का नाम

आवास विकास विभाग के अभियंता ओपी पांडेय बताते हैं कि जिसे नव्य अयोध्या योजना का नाम दिया जा रहा है वास्तव में उस योजना का नाम भूमि विकास गृह स्थान बाजार है। अभी तक हाउंसिग बोर्ड ने नव्य अयोध्या नामकरण इस योजना का नहीं किया गया है। नव्य अयोध्या के बजाय भव्य अयोध्या नामकरण करने का सुझाव भी आ रहा है, सब कुछ हाउसिंग बोर्ड को तय करना है।

बताया कि योजना में जमीन अधिग्रहण के लिए आपत्तियों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के बड़े-बड़े समूहों सहित विभिन्न पंथ, संप्रदाय के धर्मगुरु, तिरुपति बालाजी, वैष्णोदवी श्राइन बोर्ड जैसे बड़े-बड़े ट्रस्टों ने जमीन की इच्छा जताई है। 

टाउनशिप में इन योजनाओं की होगी जमीन 
आश्रम-163342 स्क्वायर फिट
होटल- 571724 स्क्वायर फिट
आवासीय प्रखंड-924974 स्क्वायर फिट
कामर्शियल- 332363 स्क्वायर फिट
ग्रीनरी- 602213 स्क्वायर फिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed