फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bakreed today: People offered prayer in mosques and wishes each other.

UP: लखनऊ में अदा की गई बकरीद की नमाज, ईदगाह पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बोले- एकता में ही सबका भला

Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

आज ईद उज अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Bakreed today: People offered prayer in mosques and wishes each other.
ऐशबाग ईदगाह पहुंचे भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज ईद उल अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत की नमाज अदा की जा रही है। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमान अल्लाह की बारगह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। इस दौरान सुरक्षा के लिए चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई।

विज्ञापन


ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाई। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा की गई। यहां पर मौलाना सरताज हैदर की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करवाई। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी नमाज अदा करवाई। हालांकि, यूपी के अलग-अलग जिलों में नमाज पढ़ने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर ऐशबाग ईदगाह पहुंचे यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐशबाग में ही विशाल रामलीला का प्रांगण है और ईदगाह भी है। यहां से देश की एकता का संदेश जाता है। ईद का पर्व होता है तो हिंदू लोग मिलकर मनाते हैं। वहीं, रामलीला होती है तो मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल होते हैं। यही हमारे देश की आवश्कता है। इसी में सबका भला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-अजहा खुदा के दो पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. और उनके बेटे हजरत इस्माईल अलै. की यादगार है। मस्जिद सुव्हानिया के इमाम कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि कुर्बानी करने का बहुत बड़ा सवाब है। वहीं, कुर्बान न करने पर नाराजगी का इजहार भी है। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि हैसियत रखने के बावजूद कुर्बान न करने वाले मेरी ईदगाह में न आएं। 


नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया
बकरीद की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 94 ईदगाह और 1200 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में मातहतों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुराने लखनऊ में शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ रूट मार्च किया। मध्य जोन में भी पुलिस रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed