UP: भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पहले कांग्रेस और सपा के राज में गरीबी, बेरोजगारी और द्वेषपूर्ण क्रियाकलापों की मार रही। अब भाजपा सरकार में भी यही हो रहा है। विकास का छलावा दिखाया जा रहा है जिससे मुक्ति के लिए जनता बेचैन है। वह डा. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रही थीं।
मायावती ने कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले बाबा साहब का जीवन संघर्ष करोड़ों मजदूरों, गरीबों, वंचितों व अन्य मेहनतकश समाज के लिए आज भी उम्मीद की एक किरण है। उनकी विचारधारा के विरोधी सत्ताधारी लोग आज अपनी कमियों को छिपाने के लिए उनके बनाए संविधान की दुहाई देते हैं पर यह देश का सौभाग्य है कि बाबा साहब जैसा महापुरुष इस देश को मिला। उन्हीं के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल 1984 को बसपा का गठन हुआ।
बसपा उन्हीं की विचाधारा का अनुसरण करती है। सांप्रदायिक ताकतों ने बसपा को कमजोर करने के लिए तमाम घिनौने हथकंडे अपनाए पर बसपा मजबूती के साथ खड़ी है। बाबा साहब के बताए मार्गों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती हैं। कहा कि यूपी सरकार उनके नाम पर बने भव्य स्थलों, स्मारकों, पार्कों आदि का उचित संरक्षण करें और गांव गांव में उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षाओं की गारंटी दे तो यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही सरकार अपने जातिवादी द्वेष व कथनी करनी के भेद को मिटाए तो उचित रहेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/8TaI84lcS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2023