फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahujan Native Party: Save the Constitution on Maharally 26, Savitribai claimed, Akhilesh will also be involved

बहुजन मूल निवासी पार्टी : संविधान बचाओ महारैली 26 को, सावित्रीबाई ने किया दावा, अखिलेश भी होंगे शामिल

Sun, 21 Nov 2021 11:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Nov 2021 11:02 AM IST
सार

पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा कि भाजपा व आरएसएस भारतीय संविधान को बदलना चाहती है। यही वजह है कि मौजूदा भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bahujan Native Party: Save the Constitution on Maharally 26, Savitribai claimed, Akhilesh will also be involved
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सावित्रीबाई फुले। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी 26 नवंबर को कांशीराम स्मृति उपवन में संविधान बचाओ महारैली का आयोजन करेगी। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस भारतीय संविधान को बदलना चाहती है। यही वजह है कि मौजूदा भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। मूल निवासियों के हितों वाले कानून को भाजपा की सरकार समाप्त कर रही है।
विज्ञापन


फुले ने कहा कि भाजपा व आरएसएस सामंतवाद को ही रामराज के रूप में स्थापना करना चाहते हैं। इसलिए संविधान में दी गई धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था को समाप्त कर रहे हैं। वह वर्ष 2017 से इसका विरोध करती आ रही हैं। इसी कड़ी में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ आंदोलन के जरिए सच्चे राष्ट्रवादियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैली में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर, ओमप्रकाश राजभर और पल्लवी पटेल भी हिस्सा लेंगी। कुल 105 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed