{"_id":"5f68c38864dcc21f8c04cc85","slug":"bahugali-mla-mukhtar-ansari-s-special-henchman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2020 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ में हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आलमबाग के प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक अतीक सपा के महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के भी संपर्क में है। उसे जेल भेज दिया गया है।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक आलमबाग निवासी प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि किला चौकी इलाके में रहने वाला अतीक अहमद उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। अतीक मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का काफी करीबी है। उसके इशारे में लखनऊ में विवादित संपत्तियों केखरीद फरोख्त का काम करता है।
नरेंद्र से उसकी एक जमीन बेचने के लिए सौदा हुआ। जमीन बिक जाने के बाद अतीक को अपना हिस्सा भी मिल गया। लेकिन इसके बाद भी वह नरेंद्र से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। न देने पर लगातार धमकी दे रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार शाम को किला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी का भी करीबी है। उसके मोबाइल में कई अन्य लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस अतीक के नेटवर्क व अन्य काले कारोबार के बारे में जानकारी जुटा रही है।