फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Tricolor flag made into a sheet to be included in Dargah Sharif, Hindu Jagran Manch expressed objec

बहराइच: दरगाह शरीफ में शामिल होने के लिए तिरंगा झंडे को बनाया चादर, हिंदू जागरण मंच ने जताई आपत्ति

Sun, 02 Jun 2024 06:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 06:20 PM IST
सार

दरगाह शरीफ में शामिल होने के लिए आए जायरीन तिरंगे झंडे को चादर की तरह प्रयोग करते हुए दिख रहे हैं। इस पर हिंदू जागरण मंच ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
Bahraich: Tricolor flag made into a sheet to be included in Dargah Sharif, Hindu Jagran Manch expressed objec
Dargah Sharif - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दरगाह थाना क्षेत्र स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर प्रति वर्ष मेला लगता है और हजारों की संख्या में जायरीन पहुंच कर चादर चढ़ाते हैं। इस बार का मेला शुरू हो गया है और बरात व निशान लेकर जायरीन के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। ऐसी ही एक बरात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ जायरीन तिरंगा झंडे को चादर की तरह ले जाते दिख रहे हैं। हिंदू जागरण मंच ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दरगाह मेले में शामिल होने वाली बरात का वायरल वीडियो अमर उजाला के पास भी है। लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में तिरंगे को कुछ लोग चादर की तरह लिए दिख रहे हैं। वहीं इसमें एक हरे रंग का पकड़ा और कुछ पैसे भी पड़े दिख रहे हैं। इन जायरीन के आगे डीजे व अन्य लोग भी शामिल होते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हिंदू जागरण मंच ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अधिवक्ता धनंजय सिंह ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन के संज्ञान में कई बातें लाई गई थीं। लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण देश की अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रगाह पर चादर बनाकर देश के झंडे को पहनाने के लिए ले जाना गलत है। धनंजय ने कहा कि जिले के पुलिस बरातों में शामिल बड़े-बड़े डीजे को लेकर भी कोई आपत्ति नहीं कर रही, जबकि हिंदुओं के विसर्जन के दौरान नियमों की दुहाई देती है। अगर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को चादरनुमा बनाकर और बिना अनुमति डीजे ले जाने वालों पर कार्रवाई न हुई तो हिंदू जागरण मंच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed