फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: The names of Congress and BSP disappeared from Modi's tongue, the attackers on SP, PM kept targeting the opposition with the help of the word 'gross family'

बहराइच : मोदी की जुबां से गायब रहा कांग्रेस व बसपा का नाम, प्रधानमंत्री ने कहा- छुट्टा जानवरों की समस्या का इलाज हो गया, 10 मार्च के बाद लागू होगा

Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव वीरेंद्र श्रीवास्तव/राहुल यादव, अमर उजाला, बहराइच
वीरेंद्र श्रीवास्तव/राहुल यादव, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
सार

मंच पर चढ़ने के बाद माइक पकड़ते ही मोदी ने भारत माता की जय के नारे से अपना भाषण शुरू किया। लगभग 45 मिनट के भाषण में पीएम ने राष्ट्रवाद व परिवारवाद को मुख्य रखा। पीएम ने अपने संबोधन में विपक्षियों का नाम लेने से बचते रहे।

विज्ञापन
Bahraich: The names of Congress and BSP disappeared from Modi's tongue, the attackers on SP, PM kept targeting the opposition with the help of the word 'gross family'
बहराइच में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाया। पयागपुर में मंगलवार को उन्होंने कहा कि यूपी के किसानों के सामने छुट्टा जानवरों की समस्या है। उसका इलाज करके आया हूं। 10 मार्च के बाद इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब विरोधियों ने मेरी सभी योजनाओं का मजाक उड़ाया था। वह सब अब चुप है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की सरकारें लगातार भेदभाव करती रही, लेकिन यह भाजपा सरकार बनते ही खत्म हो गया। जिन्होंने चीनी मिलों पर ताले लगवाएं। वह अब किसानों के हित की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

योगी सरकार ने 5 साल में 5 लाख नौकरियां दीं

पीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि पिछली एक दशक की सरकारों ने दो लाख लोगों को नौकरियां दी। वहीं योगी की पांच साल की सरकार ने पांच लाख लोगों को नौकरियां दी। आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन पर कई बम धमाके का आरोप था। विपक्षी उन्ही को छुड़ाने जा रहे थे।

विज्ञापन

सपा का नया नाम दंगेश : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच, बाराबंकी, गोंडा की रैली में कहा कि सपा का नया नाम दंगेश है जिसने दंगों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दंगाई को सम्मानित करते थे। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद फिर डबल इंजन की भाजपा सरकार होगी। इसके एक हाथ में विकास की चाभी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। बुलडोजर गरजेगा, जिससे आम लोगों को सुरक्षा मिलेगी। गरीबों का हक हड़पने वालों को बुलडोजर सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार होती तो कोरोना की सारी वैक्सीन ब्लैक हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर रहे हमलावर, घोर परिवारवादियों शब्द के सहारे विपक्षियों पर निशाना साधते रहे पीएम

शाम चार बजकर 10 मिनट पर बादलों में हेलीकाप्टर की गड़गड़ाहट गूंजी तो पयागपुर का शिवदहा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मंच पर चढ़ने के बाद माइक पकड़ते ही मोदी ने भारत माता की जय के नारे से अपना भाषण शुरू किया। लगभग 45 मिनट के भाषण में पीएम ने राष्ट्रवाद व परिवारवाद को मुख्य रखा। पीएम ने अपने संबोधन में विपक्षियों का नाम लेने से बचते रहे। वह घोर परिवारवादियों शब्द के सहारे ही विपक्ष पर निशाना साधकर चले गए। खास बात यह रही कि पीएम ने एक बार भी कांग्रेस व बसपा का नाम नहीं लिया। वह बिना नाम के ही सपा पर हमलावर रहे। इशारों के हमले में भी कांग्रेस व बसपा गायब रही।

पयागपुर विधानसभा के शिवदहा मोड़ के पास प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले ही पीएम ने देर से पहुंचने पर जनता से हाथ जोड़कर कहा कि मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। पीएम के मुंह से यह शब्द निकलते ही जय श्री राम के नारे लगने लगे। मैदान में उमडी भीड़ को देखकर पीएम काफी गदगद दिखाई दिए।

पीएम की जनसभा चार बजकर 22 मिनट पर शुरू हुई और पांच बजकर सात मिनट पर खत्म हुआ। संबोधन के दौरान पीएम ने बिना विपक्षियों का नाम लिए ही हमलावर रहे। 45 मिनट के भाषण में पीएम कई बार घोर परिवारवादियों शब्द का प्रयोग किया। पीएम के निशाने से बसपा कोसो दूर नजर आई। पीएम ने घोर परिवारवादियों के शब्द से सपा व कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। पीएम के निशाने पर सबसे ज्यादा सपा रही। सपा का नाम लेने के बजाय घोर परिवारवादियों का शब्द प्रयोग कर पीएम निशाना साधते रहे। पीएम का संबोधन भी सपा पर हमला करते हुए समाप्त हुआ।

सिर्फ एक बार बोले समाजवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 45 मिनट के भाषण में सिर्फ एक बार समाजवाद शब्द का प्रयोग किए। उसके बाद वह बिना नाम लिए ही सपा पर हमलावर रहे। वह बार-बार हमला कर जनता को सपा से दूर रहने का संदेश देते रहे। मैदान में उमड़ी भीड़ ने पीएम के चेहरे पर और रौनक बढ़ा दी।

राष्ट्रवाद की बात बता गए मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रवाद की बात को भी बड़े ही बेबाकी से रखी। प्रधानमंत्री ने राष्अ्रवाद की परिभाषा बताकर जनता को विपक्षियों से दूर रहने का संदेश दिया। पीएम का संबोधन सुनकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह लोग रहे मौजूद

मंच पर सीएम योगी आदित्यानाथ, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष बहराइच श्यामकरन टेकड़ीवाल, गोंडा अमरनाथ कश्यप, श्रावस्ती महेश मिश्रा, रैली प्रभारी भानु महाजन, जिला प्रभारी नीरज सिंह व गोंडा, बहराइच श्रावस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, रैली प्रभारी और 13 प्रत्याशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed