{"_id":"668d195f62067d477907a2ca","slug":"bahraich-six-satff-nurse-suspended-for-making-videos-with-monkey-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बंदर के बच्चे के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, छह स्टाफ नर्स निलंबित, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बंदर के बच्चे के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, छह स्टाफ नर्स निलंबित, जांच कमेटी गठित
Tue, 09 Jul 2024 06:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:27 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाना स्टाफ नर्सों को भारी पड़ गया है। छह नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नर्सों ने बंदर के बच्चे के साथ वीडियो बनाया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में बंदर के बच्चे के साथ रील बनाना छह स्टाफ नर्सों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील बनाने का वीडियो वायरल होने पर प्राचार्य ने इस मामले में छह स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है साथ ही जांच कमेटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय स्थित महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स बंदर के बच्चे के साथ रील बना रही थीं। वीडियो में बंदर का बच्चा कपड़ा पहने हुए स्टाफ नर्सों के कभी गोद में तो कभी मेज पर रखे अस्पताल के जरूरी कागजों पर खेलता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मिले राहुल गांधी, शहीद की मां बोलीं- अग्निवीर योजना ठीक नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर छह पर गिरी गाज, एसडीएम, सीओ समेत छह निलंबित
मंगलवार को यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो अमर उजाला के पास मौजूद है लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। मामले को कड़ा संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री ने स्टाफ नर्स अंजली, किरन सिंह, आंचल शुक्ला, प्रिया, पूनम पांडेय व संध्या सिंह को बंदर के बच्चे के साथ रील बनाने, ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राचार्य द्वारा जारी किए गए कार्यालय आदेश पत्र में लिखा गया है कि छह स्टाफ नर्सों को निलंबित किया गया है। जांच कमेटी गठित की गई है। जांच आख्या मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन