फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: rape victim gave birth to a child.

Bahraich: भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने नवजात बच्ची को दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 21 Jun 2024 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jun 2024 10:31 PM IST
सार

एक गांव निवासी किशोरी को आरोपी युवक हरियाणा ले गए थे। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते वह आठ माह की गर्भवती भी हो गई थी।

विज्ञापन
Bahraich: rape victim gave birth to a child.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती किशोरी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराज होकर बुधवार को परिजनों सहित कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर अनिश्तिचकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। आनन-फानन में ही प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया है। जहां किशोरी व नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी अखिलेश चौहान को शुक्रवार को थानाक्षेत्र के हुजूरपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि तीसरे आरोपी को अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही फरार चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


किशोरी व नवजात के पालन पोषण का खड़ा है संकट
क्षेत्रीय लोगों में किशोरी व उसकी नवजात बच्ची को लेकर कई तरह की चर्चाएं रही। उनका कहना था कि किशोरी व उसकी पुत्री को समाज के ताने सुनने पड़ेंगे। जबकि उस नवजात व किशोरी की कोई गलती भी नहीं थी। उनके पालन पोषण का भी संकट एक समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन


आठ माह पहले पीड़िता का अपहरण कर हरियाणा ले गए थे आरोपी
बता दें कि पयागपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को आरोपी युवक हरियाणा ले गए थे। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते वह आठ माह की गर्भवती भी हो गई थी। पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे हरियाणा से बरामद कर परिजनों को सौंपा था। पीड़िता व उसके परिजनों ने पयागपुर थानाध्यक्ष व एक उपनिरीक्षक पर आरोपियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। पुलिस पर अभद्रता करने और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने की बात बताई थी। बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed