फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Property dealer cheated of Rs 95 lakh in the name of land, case of fraud registered against six.

Bahraich: प्रॉपर्टी डीलर से जमीन के नाम पर 95 लाख की ठगी, पांच करोड़ 46 लाख में तय हुआ था सौदा

Mon, 11 Nov 2024 08:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, फखरपुर(बहराइच)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फखरपुर(बहराइच)। Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

मामले में मुजफ्फरनगर जिला निवासी छह लोगों पर फखरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। सौदे में 60 लाख नकद व 35 लाख के चेक समेत 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
Bahraich: Property dealer cheated of Rs 95 lakh in the name of land, case of fraud registered against six.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

मुड़की कुंडासपारा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर से ठगों ने मुजफ्फरनगर में 52 बीघा जमीन का सौदा कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कर 95 लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब पैसा लौटाने में आनाकानी की तब जाकर उन्हें अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


कुंडासपारा निवासी एजाज अहमद की फखरपुर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनकी पारले चीनी मिल पर एक प्लॉटिंग की साइट है। कुछ माह पहले सादिक आया और मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्लॉटिंग की साइट होने की जानकारी देते हुए एक करोड़ रुपये में एग्रीमेंट कर काम शुरू कराने की बात बोली। इसके बाद स्टांप पर कुल 52 बीघा जमीन का सौदा कुल पांच करोड़ 46 लाख में तय हुआ। एग्रीमेंट बनाकर दोबारा से वापस आने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिया वक्फ बोर्ड के कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, बोले- 41 माह का वेतन बकाया, कैसे चले घर का खर्च?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनातन बोर्ड के गठन की मांग के लिए दिल्ली में होगी धर्म संसद, मंदिरों में धर्माचार्यों को पुजारी बनाने की मांग की


बीते दो जुलाई को मुजफ्फरनगर के हसील बुढ़ाना निवासी सादिक, बल्ली, आमिर, हुसैना, एसएच जैदी, मंसूर उक्त लोग प्लॉट पर आए। जिस पर उन्होंने उक्त लोगों को 60 लाख नकद व 35 लाख के चेक समेत 95 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ दिनों बाद बैनामा की बोलने पर आठ जुलाई को दोबारा प्लॉट पर आकर रुपयों की मांग की। जिस पर रजिस्ट्री के बाद ही बकाया पैसा देने की बात बोली। 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर जाने पर एक भी व्यक्ति नहीं मिला।

जानकारी करने पर ठगी का पता चला और उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अब इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ राजेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed