फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Leopard enters house, forest department team engaged in rescue, panic in village.

UP: घर में कैद हुआ तेंदुआ, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, गांव में अफरा तफरी

Tue, 14 Oct 2025 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Oct 2025 05:28 PM IST
सार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के एक गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया जिससे कि ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

विज्ञापन
Bahraich: Leopard enters house, forest department team engaged in rescue, panic in village.
घर में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के नवीनपुरवा गांव में तेंदुआ जगतराम थारू के घर में भोर में घुस गया। तेंदुए की गुर्राहट सुन घर के दूसरे हिस्से में सो रहे  परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर भाग निकले।

विज्ञापन


इस बीच स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। तेंदुआ घर में ही छिप गया। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। सूचना पर पहुची निशानगाड़ा वन रेंज की टीम घर को चारों तरफ से जाल से घेर कर रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन


गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है, ग्रामीण दहशत में है।

डब्ल्यू टी आई की टीम के सोशलाइजिस्ट अर्चित मिश्रा, बायोलॉजिस्ट ज्योति आंटिल, फील्ड असिस्टेंट रुस्तम सिंह, पीआरटी कोआर्डिनेटर संजय सिंह हरिकेश चौबे मौके पर मौजूद जो वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा कमरे में बंद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा इसके बाद उसे पिंजरे में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed