{"_id":"58b3c8644f1c1beb7d830d34","slug":"bahraich-family-cast-vote-before-cremation-of-family-head","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसाल: घर में मुखिया की लाश, अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: घर में मुखिया की लाश, अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचे घरवाले
Mon, 27 Feb 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 27 Feb 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के स्लोगन और प्रलोभन दिए जाते हैं। कहीं-कहीं कुछ लोग अपना आराम छोड़कर वोट डालने की जहमत नहीं उठाते वहीं बहराइच में एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगों के लिए मिसाल है।
2 of 5
परिवार के मुखिया की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार करने से पहले घर के लोग पहले वोट डालने गए। जानकारी के मुताबिक, पांचवे चरण के चुनाव से एक दिन पूर्व रविवार को देर शाम जरवलरोड बाजार निवासी 70 वर्षीय राम प्रकाश की अचानक मौत हो गई।
3 of 5
रिश्तेदारों के दूर-दराज रहने के कारण अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। लेकिन ये परिवार मतदाता जागरूकता के स्लोगन ‘पहले जलपान फिर मतदान’ से हजारों कदम आगे निकल गया और परिवारीजनों ने घर के मुखिया के निधन पर शव यात्रा से पहले मतदान किया गया। उसके बाद शव यात्रा अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट के लिए रवाना हुई । मतदान के लिए ये जागरूकता क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इतना ही नहीं मृतक के पुत्र केशवराम ने फोन पर मैसेज करके रिश्तेदारों को मतदान के बाद ही अंत्येष्टि में शामिल होने की अपील की। परिजनों ने वोट डाला इसके बाद शवयात्रा सरयू घाट के पावन तट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
5 of 5
जहां दाह संस्कार सम्पन्न किया गया। मृतक के परिवार में धर्मपत्नी शांती के अलावा पुत्र केशवराम, बुधराम, बहू सविता, अनीता, पौत्र संजय, कुलदीप, प्रदीप, पौत्री अराधना हैं ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।