फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Boy missing for 21 days brutally murdered, body found in pieces

Bahraich: 21 दिन से लापता बालक की निर्मम हत्या, कंबाइन मशीन में टुकड़ों में मिला शव

Fri, 04 Apr 2025 12:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में करीब 21 दिन से लापता बालक का शव टुकड़ों में मिला है। बालक की पहचान कपड़ों से हुई है। 
 

विज्ञापन
Bahraich: Boy missing for 21 days brutally murdered, body found in pieces
मृतक बच्चा व मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात गेहूं कटाई के समय कंबाइन मशीन में कुछ फंसने से मशीन रुक गई। खेत स्वामी और मशीन संचालक ने जब मशीन देखी तो उनके होश उड़ गए। मशीन में किसी बालक के शव के टुकड़े फंसे थे। शव के टुकड़े देख खेत स्वामी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो वो टुकड़े 21 दिन से लापता चल रहे 10 वर्षीय बालक मोनू के निकले। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहरे मच गया।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरायपुर निवासी विजय शंकर राव बृहस्पतिवार की रात अपने गेहूं के फसल की कंबाइन मशीन से कटाई करवा रहे थे। इस दौरान कंबाइन मशीन में शव के टुकड़े फंसने से मशीन रुक गई। विजय शंकर ने जब मशीन के अगले हिस्से में जाकर देखा तो एक बालक के शव के टुकड़े फंसे थे। विजय शंकर ने तत्काल इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि आलोक कुमार को दी। सूचना पर आलोक कुमार और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय सिंह ने कंबाइन मशीन और खेत से शव के अवशेष इकठ्ठा किए और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने लांच की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से ही बुक कराइए अपनी जमीन, पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे


कपड़ों से हुई 21 दिन से लापता मोनू के शव की पहचान
बालक का शव मिलने की सूचना थाना प्रभारी संजय सिंह ने 21 दिन से लापता मोनू (10) के पिता गोपाल को  दी। सूचना पर पहुंचे गोपाल ने जैसे ही कपड़े देखे वो बिलख पड़ा। उन्होंने क्षत विक्षत शव की पहचान 21 दिन से लापता अपने बेटे मोनू के रूप में की। मोनू का शव मिलने की सूचना से मोनू के घर पर भी कोहराम मच गया। 

कहीं और हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंकने की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार गेहूं के खेत में कहीं भी खून के धब्बे या खून नहीं मिला जबकि शव टुकड़ों में था। ऐसे में ये आशंका है कि बालक की हत्या कहीं और की गई थी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

हरदी पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
बालक का शव मिलने के बाद हरदी पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लग रहा है। ग्रामीणों का कहना होलिका दहन के मोनू (11) लापता हुआ था जिसके बाद से परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के पास दौड़ रहे थे लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी एसपी से शिकायत के बाद दर्ज की। वहीं आरोप है कि पुलिस ने बालक की सही से तलाश नहीं की। अगर पुलिस समय से पड़ताल करती तो बालक की जान बच जाती।

गोपाल के पहली पत्नी का बेटा मोनू 

ग्रामीणों ने बताया कि मोनू के पिता गोपाल यादव की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी कुसमा से बेटा सोनू (15) और दूसरी पत्नी नीलम से मोनू (11) और स्वाति (13) है। दूसरी पत्नी नीलम लखनऊ में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती थीं। दो साल पहले गोपाल लखनऊ गया था और मोनू को अपने पास गांव ले आया था। जिसके बाद से मोनू यही रहता है।

थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed