फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Another leopard caught in the morning, there was terror in the residential areas, many animals were

बहराइच: सुबह पकड़ा गया एक और तेंदुआ, रिहायशी इलाकों में था आतंक, कई जानवरों को बनाया शिकार

Fri, 18 Oct 2024 10:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 18 Oct 2024 10:21 AM IST
सार

Leopard caught: बहराइच में शुक्रवार की सुबह एक और तेंदुआ पकड़ा गया। वन विभाग ने पिंचरा लगाकर इसे पकड़ा। इसके पहले भी बीते दिनों में एक तेंदुआ पकड़गा गया था। 

विज्ञापन
Bahraich: Another leopard caught in the morning, there was terror in the residential areas, many animals were
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले में एक और तेंदुआ शुक्रवार की सुबह पकड़ा गया। कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के आबादी से वन विभाग ने इस महीने दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। वन विभाग की इस कार्यवाही से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में कई लोगों के घायल होने व कई मवेशियों के शिकार होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर के निर्देश पर वन महकमा एक्टिव मोड पर आया गया और पिछले 20 दिनों में दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन


 बता दें कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो दिन पहले अयोध्या पुरवा गांव में पिंजरा लगाया गया था जिसमें बीती रात करीब 1 बजे तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम ने रात को ही रेंजर रोहित कुमार के नेतृत्व में पिंजरे को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर रेंज कार्यलय सुजौली ले गए जहां से अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की बात कही गयी है। बतादें कि तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर में दिखे एक साथ तीन तेंदुए, दहशत

Bahraich: Another leopard caught in the morning, there was terror in the residential areas, many animals were
बलरामपुर में पकड़ा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

दो दिन पहले हलौरा गांव के पास लगे पिंजरे से 16 अक्तूबर को एक तेंदुए को पकड़कर सोहेलवा वन्य क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर छोड़ा गया था। 24 घंटे भी नहीं बीते कि गांव के पास फिर तीन तेंदुए दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। वन विभाग की टीम ने फिर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के हलौरा-कुड़ोहा के रास्ते पर बुधवार की शाम ईदगाह की दीवार व पीडब्ल्यूडी सड़क पर तीन तेंदुए दिखाई दिए। इसकी सूचना फैलने के बाद ग्रामीणों ने उस रास्ते पर आवागमन बंद कर दिया। संग्रामपुर निवासी फिरोज और मुर्तजा ने बताया कि वह टैक्सी लेकर बुधवार जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह की दीवार पर दो तेंदुए बैठे दिखाई दिए। सड़क पर एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया।

संग्रामपुर निवासी बैजू ने बताया कि वह ई रिक्शा से फेरी लगाकर सब्जी बेचते हैं। वह अपने घर संग्रामपुर जा रहे थे। हलौरा से निकलने के बाद ईदगाह के पास तीन तेंदुए मुख्य रास्ते पर घूमते दिखाई दिए। आसपास के अन्य लोगों ने भी तेंदुए को देखे जाने की बात कही। सज्जाद, मुर्तजा, फिरोज, पृथी व हमीद आदि ने बताया कि बीते सोमवार को तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में पिंजरा तो रखा हुआ है, लेकिन बकरी नहीं बांधी गई। यदि बकरी होती तो अन्य तेंदुए भी फंस सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed