फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: An injured leopard arrived in a village.

Bahraich: आबादी में पहुंचा घायल तेंदुआ... ग्रामीणों में मची भगदड़, रेस्क्यू करने के लिए पहुंची टीम

Thu, 25 Jul 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

बहराइच के एक गांव में बृहस्पतिवार को घायल तेंदुआ पहुंचा तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि आपसी संघर्ष के कारण वो घायल हुआ था।

विज्ञापन
Bahraich: An injured leopard arrived in a village.
आबादी में पहुंचा घायल तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के दुर्गागौढी बजार में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ घायल अवस्था में आ गया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हालांकि, डीएफओ कतर्नियाघाट की सूचना पर नार्थ खीरी के वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा का दुर्गा गौढी गांव लखीमपुर की सीमा पर बसा हुआ है। बाजार में एक तेंदुआ जंगल से भटक कर आ गया। वह गांव में विचरण करने लगा। तेंदुआ को देखकर ग्रामीण इधर उधर दौड़ने लगे। सूचना सुजौली रेंज के वन कर्मियों को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पड़ा दिल का दौरा


डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने बताया कि लखीमपुर के नार्थ खीरी डिवीजन के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने तेंदुआ का रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ घायल था। हो सकता है कि आपसी संघर्ष हुआ हो। उसे रेंज कार्यालय धौरहरा में लाकर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed