{"_id":"69837b8d9ecd0e78a40e1855","slug":"bahraich-an-eight-year-old-boy-playing-outside-his-home-in-the-evening-was-attacked-by-a-leopard-he-died-in-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: शाम को घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, ज्यादा खून बहने से अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: शाम को घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, ज्यादा खून बहने से अस्पताल में मौत
Wed, 04 Feb 2026 10:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:32 PM IST
सार
Leopard attack in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। वन विभग की टीम गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में हुई बच्चे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निषाद नगर गांव में बुधवार शाम तेंदुएं ने आठ साल के सुभाष को मार डाला। शाम को वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेंदुआ उसे मुंह में दबोचकर जंगल की ओर भागा। आसपास के लोगों के शोर मचाने और घेराबंदी पर वह सुभाष को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
परिजन सुभाष को पास के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले से ग्रामीण सहमे हुए हैं, वहीं वन विभाग ने गांव में पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा। रात में अकेले बाहर न निकलने के लिए कहा है। समूह में चलने की भी अपील की है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम गांव पहुंची
तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत के बारे में वन रेंज अधिकारी आशीष गौड़ का कहना है कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम को वन दरोगा मयंक पाडेय के नेतृत्व में मौके पर भेजा गया है। टीम ने गांव के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने को कह रही है।
विज्ञापन