फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bag stolen from SUV of bjp leader

भाजपा नेता की एसयूवी से दिनदहाड़े उड़ाया बैग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद हत्थे चढ़ा

Thu, 04 Oct 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
bag stolen from SUV of bjp leader
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर - फोटो : amar ujala
विधानसभा के सामने भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ी भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंधू उपेंद्र सिंह की एसयूवी का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान कोलकाता के राजीव के रूप में हुई। बकौल पुलिस, कोलकाता के गिरोह ने राजधानी में एक ही दिन में आधा दर्जन वारदात अंजाम दी हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों सत्या, कादिर और केडी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि  बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुुंचे बंधू उपेंद्र सिंह ने परिसर में जगह न होने के कारण एसयूवी विधानभवन के सामने खड़ी कर दी थी। दोपहर करीब दो बजे जब वह लौटे तो एसयूवी की पिछली सीट का शीशा टूटा था और बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, बैग में जरूरी दस्तावेज व नकदी थी। सूचना पर सीओ हजरतगंज और प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह पहुंचे। इसके बाद प्रदेश मंत्री को लेकर मॉडर्न कंट्रोल रूम लेकर गए। छानबीन के दौरान फुटेज से पता चला कि 1.45 बजे कुछ युवक एसयूवी के पास पहुंचे और बाईं तरफ से पिछली सीट का शीशा तोड़ा और बैग लेकर ले उड़े।

दिन भर किया हाथ साफ, रात को वापसी

bag stolen from SUV of bjp leader
हत्थे चढ़ा चोर - फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि  करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कोलकाता का राजीव हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से चोरी के दो बैग बरामद किए। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि गिरोह कोलकाता से सुबह पहुंचता है और दिनभर चोरी की वारदात अंजाम देकर उसी रात लौट जाता है, लेकिन इस बार पुलिस की सतर्कता के कारण एक चोर पकड़ा गया है।

अब गिरोह की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, राजीव ने कुबूला कि गिरोह के साथ मिलकर छह स्थानों पर चोरी की है। दो बैग उसके पास थे। बाकी गिरोह के अन्य सदस्यों के पास है। गिरोह के सदस्य बुधवार रात ही कोलकाता चले जाएंगे। इसके लिए पहले से ही टिकट करा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed