फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bag full of jewelery returned to passenger, driver-conductor rewarded

Lucknow News: यात्री को लौटाया गहनों से भरा बैग

Fri, 20 Dec 2024 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bag full of jewelery returned to passenger, driver-conductor rewarded
रायबरेली। परविहन निगम के चालक-परिचालक व अधिकारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री को गहनों व अन्य सामान से भरा बैग वापस कर दिया। यात्री ने चालक-परिचालक को पांच-पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन पहले डिपो की बस संख्या यूपी 33 सीटी 5030 में फतेहपुर से रायबरेली आ रही थी। फतेहपुर निवासी यात्री मुमताज अहमद को सोने-चांदी के गहनों व अन्य समान का बैग बस में यात्रा के दौरान रह गया था। चालक सुमित कुमार व परिचालक विष्णु चौरसिया ने डिपो पर पहुंचने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर बैग को अपने सुपुर्दगी में रख लिया था।
विज्ञापन


बैग की तलाश में मुमताज डिपो आए। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया कराने के बाद बृहस्पतिवार को बैग व सारा सामान यात्री को वापस कर दिया। यात्री ने चालक-परिचालक को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed