फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bafila gang grabbed Rs 97 lakh in the name of giving land

Lucknow News: बाफिला गिरोह ने जमीन देने के नाम पर 97 लाख हड़पे

Tue, 31 Dec 2024 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bafila gang grabbed Rs 97 lakh in the name of giving land
बाफिला गिरोह ने जमीन देने के नाम पर 97 लाख हड़पे
लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर बाफिला गिरोह ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी निजामपुर मल्हौर निवासी ओंकार सिंह से 97 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने बहुजन निर्बल वर्ग सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड से मखदुमपुर में 27 जुलाई 2018 को प्लॉट खरीदा था। कई बार कहने के बाद भी समिति ने कब्जा नहीं दिया।
विज्ञापन

ओंकार सिंह के मुताबिक जनवरी 2024 में गोमती नगर विस्तार थाने में शिकायत की। इसकी जानकारी मिलने पर समता बफिला और विक्रम सिंह बाफिला ने उन्हें इंदिरा नगर के लेखराज मार्केट सि्थत अपने दफ्तर पर बुलाया। वहां दोनों ने छह माह में रकम या फिर जमीन पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। समझौता पत्र तैयार कर चेक थमा दिया। समझौते के अनुसार आरोपियों को छह किस्तों में राशि लौटानी थी। तय समय पर रकम नहीं मिली तो ओंकार सिंह दोबारा दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्हें देखते ही आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने खुद छानबीन की तो मालूम चला कि प्रवीण सिंह बाफिला वर्तमान में समिति के अध्यक्ष पद पर नहीं है। 29 जनवरी 2023 को समिति के प्रबंध कमेटी सहित अध्यक्ष का कार्यकाल पांच वर्ष पूरा हो चुका है और प्रवीण सिंह सेवानिवृत हो चुके हैं। 30 जनवरी से समिति का संचालन प्रशासक सहकारिता विभाग के अधिकारी की ओर से किया जाता रहा। मार्च 2023 में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सक्षम अधिकारियों ने समिति का निर्वाचन कराया, अध्यक्ष के रूप में अजय जायसवाल निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के दिए चेक हो गए बाउंस

ओंकार सिंह का कहना है कि प्रवीण सिंह बाफिला, लखन सिंह बलयानी, समता बाफिला और विक्रम सिंह बाफिला ने कूट रचना करते हुए समझौता पत्र बनवाया था। तब प्रवीण ने खुद को समिति का अध्यक्ष बताया था। आरोपियों ने जो चेक दिए थे, वो बाउंस हो गए। बैंक से जानकारी हुई कि खाता सीज है और अकाउंट में महज 12,214 रुपये ही हैं। उनकी तहरीर पर प्रवीण सिंह बाफिला, लखन सिंह बलियानी, समता बाफिला और उसके पति विक्रम व रामवृक्ष यादव के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed