फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bada mangal starts from 16 may

पहला बड़ा मंगल 16 मई को, इस बार इफ्तार के साथ भंडारे का अद्भुत संयोग

Wed, 03 May 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 May 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
bada mangal starts from 16 may
डेमो प‌िक

लखनऊ में हनुमत भक्ति की बयार 16 मई मंगलवार से बहेगी। ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल 16 मई को है। पहले बड़े मंगल को लेकर मंदिरों में तैयारियों ने जोर पकड़ा है। राजधानी के हनुमान मंदिरों में रंग रोगन, पुताई और साफ-सफाई का काम शुरू हो रहा है तो मंदिरों को सजाने से लेकर उनकी सुरक्षा-व्यवस्था, रखरखाव के लिए भक्त दिन रात जुटे हैं। 

विज्ञापन


16 मई को पहले बड़े मंगल पर राजधानी के हर हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतारें उमड़ेंगी। उसके बाद 23 मई, 30 मई और 6 जून को राजधानी में बड़े मंगल पर पवनतनय की आराधना को लोग संकटमोचक के दर्शनों को उमड़ेंगे। 11 मई से ज्येष्ठ माह की शुुरुआत होने के बाद 16 मई को पहला बड़ा मंगल पड़ेगा। इस बार पूरे ज्येष्ठ मास में चार मंगलवार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पं. कृष्णकांत ने बताया कि बड़े मंगल पर मंदिरों में भगवान संकटमोचन के दर्शन कर उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए। प्रभु राम की आराधना श्रेयस्कर रहेगी। मंगल को तुलसीदास रचित हनुमान बाहु और हनुमान साधिका का पाठ करना, आराधना करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह और रमजान माह का दुर्लभ संयोग

bada mangal starts from 16 may
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
इस बार अरसे बाद लोगों को ज्येष्ठ माह और पाक रमजान माह का दुर्लभ संयोग मिलेगा। दिन में जहां बड़े मंगल पर भंडारे चलेंगे तो वहीं उसी समय मई महीने के आखिरी दिनों में पाक रमजान माह भी शुरू होगा, जब मुस्लिम भाई रोजा रखेंगे। 

बड़े मंगल के कुछेक मौके ऐसे भी आयेंगे जब दिन भर भंडारों के दौर केसाथ शाम इफ्तारी होगी। जानकारों के मुताबिक ऐसा संयोग दो दर्शकों के आसपास आता है।

एक बार फिर शहर की फिजा में गंगा-जमुनी संस्कृति के रंग बिखरने जा रहे हैं। अरसे बाद ज्येष्ठ माह और रमजान माह का दुर्लभ योग बना है। 

एक ओर माह की 16 तारीख को शहर में बजरंग बली के जयकारों के बीच पहला बड़ा मंगल की रौनक बिखरेगी, वहीं माह के आखिरी दिनों में पाक रमजान माह की शुरुआत होगी। बड़े मंगल के कुछेक मौके ऐसे भी आएंगे जब दिन भर भंडारों के दौर चलेंगे तो शाम को इफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed