फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad weather in Kathmandu, three flights diverted to Lucknow

Lucknow News: काठमांडू में बिगड़ा मौसम, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bad weather in Kathmandu, three flights diverted to Lucknow
लखनऊ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौसम खराब होने से शनिवार को तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं। इंडिगो का विमान (6ई-1157) मुंबई से सुबह 11 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:05 बजे काठमांडू पहुंचता है। मौसम खराब होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की अनुमति के बाद इसे दोपहर 3:31 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन

उधर, थाई एयर एशिया की उड़ान (एफडी-182) बैंकॉक से दोपहर 12 बजे चलकर दो बजे काठमांडू पहुंचती है। इसे दोपहर 3:41 बजे अमौसी में उतारा गया। शाम 4:43 बजे नई दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयर इंडिया के विमान (एआई-2219) की लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। काठमांडू में मौसम सामान्य हुआ तो नई दिल्ली की फ्लाइट शाम 6:45 बजे, बैंकॉक की उड़ान शाम 6:50 बजे और मुंबई की उड़ान शाम सात बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed