Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad quality sweets was preparing on Diwali

Lucknow News: सड़ी मिठाई से दिवाली पर मुंह मीठा कराने की थी तैयारी

Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bad quality sweets was preparing on Diwali
राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
लखनऊ। राजेंद्र नगर में एक खाद्य कारोबारी ने दिवाली व भैया दूज पर खपाने के लिए बड़े पैमाने पर मिठाइयां स्टोर कर रखी थीं। ये मिठाइयां खराब हो चुकी थीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को कारखाने पर छापा मारा और 5000 किलो खराब मिठाइयां जब्त कीं। जांच के बाद मिठाइयां नष्ट कर दी गईं। कारखाने में ताला जड़ दिया। कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर में विजय कुमार नामक कारोबारी ने बड़े पैमाने पर मिठाइयां स्टोर की हैं। कारखाने पर छापा मारा गया तो वहां से मिल्क केक, कलाकंद, पतीसा, डोडा बर्फी समेत कई अन्य प्रकार की मिठाइयां मिलीं। जांच में मिठाइयां खराब पाई गईं। इन्हें मानकों के अनुरूप बनाया भी नहीं गया था। मिठाइयों के नमूने लेने के बाद उसे नष्ट कराया गया। कारोबारी विजय कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन



शनिवार से शुरू होनी थी सप्लाई
एफएसडीए की टीम के मुताबिक कारोबारी इस मिठाई की सप्लाई कई दुकानों पर करने वाला था। शनिवार से सप्लाई शुरू होनी थी। चूंकि त्योहार वाले दिन मिठाई की मांग सबसे अधिक होती है, इसलिए उसी दौरान ज्यादा से ज्यादा मिठाइयां खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोवा और घी भी खराब मिला
टीम ने आलमनगर में स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां पर 150 किलो खोवा बरामद किया, जिससे बदबू आ रही थी। खोवा पूरी तरह से सड़ चुका था। वहीं, बेहटा में शमीम ट्रेडर्स से 16 किलो काजू कतली, 64 किलो लिज्जत पापड़, 11 किलो मिक्स अचार, 8.2 किलो कचरी, 3 किलो बिस्किट भी मिला, जो खराब था। इन सभी खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया गया। नादरगंज स्थित श्याम उद्योग कारखाने में 223 किलो खराब घी मिला जिसे सीज किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि कुल 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। त्योहार तक अभियान तेजी से चलता रहेगा।



राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

राजेंद्रनगर में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed